M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

JMS ग्रुप हापुड़ में लगा रोजगार का महाकुंभ, मेगा जॉब फेयर में 40+ कंपनियों ने दिए ऑफर

JMS ग्रुप हापुड़ में लगा रोजगार का महाकुंभ, मेगा जॉब फेयर में 40+ कंपनियों ने दिए ऑफर

 Chetu, Haier, ICICI समेत दिग्गज कंपनियां पहुंचीं; ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू में कई छात्रों को मिले ऑफर लेटर

हापुड़। जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस हापुड़ में बुधवार को आयोजित मेगा जॉब फेयर 2026 युवाओं के लिए सपनों को उड़ान देने वाला साबित हुआ। संस्थान के विशाल परिसर में सुबह से ही बीटेक, एमबीए, बीबीए, बीसीए, फार्मेसी समेत विभिन्न कोर्स के छात्रों और पूर्व छात्रों की भारी भीड़ उमड़ी।

40 से ज्यादा कंपनियों ने लिया हिस्सा
जॉब फेयर में आईटी, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, हेल्थकेयर, बैंकिंग और एजुकेशन सेक्टर की 40 से अधिक राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियां शामिल हुईं। प्रमुख कंपनियों में Chetu Pvt. Ltd., Geekoik Solution, Prodesk IT, Arnify, Infoccerra, Quesscrop, Haier, Bajaj Life Insurance, Global Autotech, Krishna Maruti, Hike Education, Cyfuture, ICICI, MC Donald, Insha Marketing, Rupeeq, Meta bite आदि रहीं।

ऑन-द-स्पॉट मिले ऑफर लेटर
कई छात्रों का ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू के बाद तुरंत चयन हुआ और उन्हें ऑफर लेटर भी दिए गए। कंपनियों के एचआर प्रतिनिधियों ने छात्रों की प्रतिभा को सराहा।

रेज्यूमे से काउंसलिंग तक सब कुछ एक छत के नीचे
फेयर में छात्रों के लिए रेज्यूमे निर्माण कार्यशाला, करियर काउंसलिंग सत्र और पैनल चर्चा का भी आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने रोजगार जगत की नई संभावनाओं और चुनौतियों पर छात्रों का मार्गदर्शन किया। उभरते उद्योगों और भविष्य की नौकरियों पर भी विचार-विमर्श हुआ। छात्रों को कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे नेटवर्किंग का मौका मिला।

संस्थान ने बताया विकास का उत्सव
संस्थान प्रबंधन ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ भर्ती प्रक्रिया नहीं, बल्कि छात्रों के उज्ज्वल भविष्य का उत्सव है। JMS का उद्देश्य उद्योग और शिक्षा जगत के बीच सेतु बनकर छात्रों को आत्मनिर्भर बनाना है।

छात्रों ने बताया करियर का अहम पड़ाव
जॉब फेयर में http://B.Tech, MBA, MCA, BBA, BCA, http://B.Sc, http://B.Com, B.A, http://B.Pharma, http://D.Pharma और पॉलिटेक्निक के अंतिम वर्ष के छात्रों के साथ पूर्व छात्र और पड़ोसी संस्थानों के स्नातक भी शामिल हुए। छात्रों ने ऑनलाइन पंजीकरण कर प्राथमिकता स्लॉट हासिल किए। कई छात्रों ने इसे अपने करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया और कहा कि ऐसे आयोजन सपनों की नौकरी पाने में मददगार साबित होते हैं।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page