fbpx
News

सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं महिलाएं- मीना कुमारी




हापुड़(अमित मुन्ना)।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी की अध्यक्षता में महिलाओं के लाभार्थ आज जैन इंटर कॉलेज के सभागार, में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कानूनों, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, प्रदेश में पुलिस विभाग द्वारा महिला सुरक्षा के लिए किये जा रहे उपायों एवं महिला स्वास्थ्य, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न, कन्या भू्रण हत्या, मानव तस्करी, भारत में महिलाओं के सम्पत्ति और भरण पोषण अधिकार, यौन शोषण, माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण एवं कल्याण अधिनियम, 2007 तथा साइबर क्राइम के विषय में जानकारी प्रदान की गई।
सदस्य मीना कुमारी ने कहा कि जागरूकता शिविर में जनपद से न्यायिक अधिकारी(महिला), महिला कानून विशेषज्ञ, महिला चिकित्साधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (महिला), महिला पुलिस अधिकारी तथा प्रदेश में विभिन्न विभागों द्वारा महिलाओं के लाभार्थ चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी के साथ ही योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी सम्बन्धित जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रदान की गई।
कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी विशाल यादव, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार, बाल संरक्षण अधिकारी, महिला थाना अध्यक्ष मनु, बाल विकास परियोजना अधिकारी अनीता यादव,
अध्यक्ष वार काउंसिल के साथ एल०सी०पी०ओ डॉ0 निशा रावत संरक्षण अधिकारी अमित कुमार मनीष कुमार के साथ सामाजिक कार्यकर्ता हुमा चौधरी और रिंकू सिंह,
जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page