सीडीओ ने पंचायती गौशाला,वर्मी कंपोस्ट उत्पादन केन्द्र व केजीबीवी का औचक निरीक्षण किया

हापुड़।
सीडीओ ने पंचायत गौशाला व वर्मी कंपोस्ट उत्पादन केन्द्र व जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में संचालित कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।
सीडीओ श्रुति शर्मा ने पक्का बाग स्थित गौशाला व जरौठी रोड स्थित गौशाला को अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के साथ निरीक्षण किया। साथ वर्मी कंपोस्ट उत्पादन केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत सीडीओ ने हापुड़ शहर में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में संचालित कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने रजिस्टरों का अवलोकन किया,छात्राओं के शयन कक्ष को देखने के उपरांत छात्राओं को दिये जाने वाले को ग्रहण कर गुणवत्ता परखी।











