ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

पति को पत्नी के प्रेमी से जान का खतरा

 पति को पत्नी के प्रेमी से जान का खतरा

गाजियाबाद:

मुरादनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में पत्नी के प्रेमी ने व्यक्ति से आठ लाख रुपये रंगदारी मांगी है। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी है। व्यक्ति तभी से डरा है। आरोप है कि पत्नी और उसका प्रेमी लोगों को ठगने का काम करते हैं।

छेड़खानी व दुष्कर्म के झूठे मुकदमें दर्ज कराकर फैसले के नाम पर लोगों से रुपये ऐंठते है। ऐसे ही कुछ मामलों का व्यक्ति ने मुकदमे में जिक्र किया है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर के आदेश पर मुरादनगर पुलिस ने आरोपित पत्नी व प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पड़ोसी शख्स से महिला को हो गए संबंध

एक मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति की शादी कुछ साल पहले एक महिला से हुई थी। शादी के कुछ साल बाद ही पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से महिला के संबंध हो गए। इस बारे में जब व्यक्ति को पता चला तो महिला ने उनसे गाली-गलौज की, तभी से उनमें अनबन चल रही है।

कान पर तमंचा सटाकर दी जान से मारने की धमकी

कुछ दिन पहले व्यक्ति ने कोर्ट में तलाक का केस दायर किया, जिसमें सुनवाई चल रही है। पिछले साल आरोपित प्रेमी ने व्यक्ति की कनपटी पर तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी थी, जिसका वीडियो पीड़ित के पास है। तभी से आरोपित उनपर आठ लाख रुपये देने का दबाव बना रहा है।

नहर में शव बहा दिया जाएगा

पत्नी भी आरोपित के पक्ष में है। धमकी दी कि यदि रकम नहीं दी तो हत्या कर शव गंगनहर में फेंक देंगे। उन्होंने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। परेशान आकर वे एडिशनल कमिश्नर के पास पहुंचे और शिकायत दी। आरोपितों के खिलाफ साक्ष्य भी प्रस्तुत किए।

मामले में एसीपी मसूरी नरेश कुमार का कहना है कि आरोपित पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। भूमिका सामने आई तो आरोपितों को जेल भेजा जाएगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page