M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurNews

कुत्तों को खाना खिलाने का किया विरोध तो महिला ने बुजुर्ग को डंडे से पीटा

कुत्तों को खाना खिलाने का किया विरोध तो महिला ने बुजुर्ग को डंडे से पीटा

गाजियाबाद:

क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने से मना करने पर एक महिला ने बुजुर्ग व्यक्ति पर डंडे से हमला कर दिया। किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया और उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। एक मिनट एक सेकेंड के इस वीडियो में महिला 78 साल के एक बुजुर्ग को डंडों से मारती नजर आ रही है। महिला ने कई बार बुजुर्ग पर डंडे से वार किया।

खाना खिला रही थी महिला

लोगों ने उनका बीच-बचाव भी कराया। पुलिस का कहना है कि सिमरन नाम की महिला पंचशील सोसाइटी में कुत्तों का खाना खिला रही थी। इस दौरान सोसाइटी के ही रूपनारायण मेहरा ने इसका विरोध किया तो सिमरन ने उन पर डंडे से हमला कर दिया।

सोसाइटी में कुत्तों का है आतंक

रूपनारायण का कहना है कि सोसाइटी में कुत्तों का आतंक है। आए दिन बच्चों व राहगीरों को काटने की घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में उन्होंने महिला से कहीं और ले जाकर कुत्तों को खाना खिलाने की बात कही तो उसने उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि मामले में रूपनारायण की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page