प्रधानमंत्री को जिला हापुड़ ईंट निर्माता समिति ने भेजा मांग पत्र

,हापुड़।
जिला हापुड़ ईंट निर्माण समिति के अध्यक्ष विजय कुमार गोयल व महामंत्री प्रदीप गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम छह सूत्रीय मांग पत्र अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार को सौंपा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजे गये मांग पत्र में जिला हापुड़ ईंट निर्माता समिति ने कहा कि सभी मैन्युफैक्चरर्स सेक्टर के 40 लाख तक सालाना टर्न ओवर व्यवसाय जीएसटी में करमुक्त है। जबकि काउंसिल की 45वीं मीटिंग में ईंट निर्माताओं के लिए 20 लाख रुपये सालाना टर्न ओवर तक कर मुक्त की श्रेणी में रखा गया है। जोकि ईंट भट्टा व्यापारियों के साथ भेदभाव प्रतीत किया गया है। 35 वर्ष पूर्व से व्यापारी वाणिज्यकर समाधान योजना तथा जीएसटी कम्पोजीशन स्कीम लागू होने से ईंटों पर ग्राहक से कर वसूल नहीं किया जाता रहा है। व्यापारी कर अपने पास से जमा करता रहा है। लाल ईंट पर जीएसटी कर दर में वृद्घि होने से जन सामान्य को आवास सुलभ कराने की प्रधानमंत्री आवास योजना में आपका सपना सभी का घर हो अपना सपना ही रह जायेगा।
उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग करते हुए कहा कि सभी मैन्युफैक्चरर्स की तरह लाल ईंट निर्माताओं को 1.50 करोड़ टर्न ओवर वाले लाल ईंट निर्माताओं को पूर्व की भांति 01 वाली कम्पोजीशन में रखने व 1.50 करोड़ से ज्यादा टर्न ओवर करने वाले लाल ईंट निर्माताओं को 05 प्रतिशत टैक्स रेड इनपुट के साथ वाली श्रेणी में रखने के निर्देश दिये जायें।












