ATMS College of Education Menmoms
News

कांग्रेसियों ने मनाई डॉक्टर अंबेडकर की पुण्यतिथि

हापुड़:  अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी के नेतृत्व में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी पुण्यतिथि पर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीयो ने पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की।
अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष *नरेश कुमार भाटी* ने कहा भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का निधन 6 दिसंबर 1956 को हुआ था। वह एक महान समाज सुधारक, राजनेता, और भारतीय संविधान के निर्माता थे। जिलाध्यक्ष ने सभी उपस्थित जनों को बाबा साहब के नीतियों से अवगत कराते हुए उनके सिद्धान्तों पर चलने का संकल्प लिया और उनकी पुण्यतिथि पर उनके योगदान और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया।
*जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी जी* ने अपने संबोधन में कहा कि हमें उनकी विरासत आज भी प्रेरित करती है और हमें समाज में समानता और न्याय के लिए काम करने के लिए प्रोत्साहित करती है।डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर, हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और हमें उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए।
*विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह गौतम* ने कहा बाबा साहब ने समाज में व्याप्त असमानता और अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी और दलितों, वंचितों, महिलाओं, आदिवासियों और समाज के निर्बल वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी की प्रदेश सचिव सीमा शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी आसाराम शर्मा, जिला सचिव यशपाल सिंह ढिलोंर, अनुसूचित विभाग के नगर अध्यक्ष विनोद कर्दम, अनुसूचित विभाग के शहर महासचिव सुरेंद्र सिंह जाटव, पूर्व नगर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, सेवादल के जिलामहासचिव सुखपाल सिंह गौतम, इरशाद और गुलफाम आदि रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page