HapurNewsUttar Pradesh
नाबालिग सहित पांच मीट तस्कर गिरफ्तार

हापुड़।
थाना धौलाना क्षेत्र में पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक नाबालिग सहित पांच मीट तस्करों को गिरफ्तार कर 238 किलो भैंस का मांस और पशुवध के उपकरण बरामद किए गए।
थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने चैकिंग के दौरान ग्राम शेखपुर खिचरा में इसरार के मकान के पास तालाब किनारे छापा मारा। इस दौरान इसरार, नाजिम, मोनिस और निजार को पशुवध करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
मौके से इलेक्ट्रॉनिक कांटा, गंडासा, दरांती, छुरी और रस्सी सहित अन्य उपकरण भी बरामद किए गए।











