ATMS College of Education Menmoms
News

नव नियुक्त बीएसए का जू.हाईस्कूल शिक्षक संघ ने किया स्वागत , शिक्षकों की समस्या का होगा समाधान- रितु तोमर


-शासन व प्रशासन स्तर पर शिक्षकों के सामने आने वाली समस्याओं से कराया अवगत
हापुड़-
उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जिला इकाई के अध्यक्ष राजेंद्र
यादव के नेतृत्व में शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने नव नियुक्त जिला
बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु तोमर को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत एवं
अभिनंदन किया।
                जिला महामंत्री सतेंद्र शिशौदिया ने जिला अध्यक्ष के
निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु तोमर को शिक्षक संघ के जिला
महामंत्री सतेन्द्र शिशौदिया ने शासन व प्रशासन स्तर पर शिक्षकों के
सामने आने वाली समस्याओं से अवगत कराया,जिस पर बीएसए संघ को पूर्ण
आश्वासन दिया है कि जनपद में किसी भी शिक्षक,शिक्षिका को कार्यालय स्तर
से किसी भी समस्या के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
              प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित भाटी
ने सिटीजन चार्टर एक्ट कार्यालय में लागू करने के लिए बात रखी। बीएसए ने
आश्वासन दिया कि इस प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।
        जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से आशा
व्यक्त की शिक्षकों की समस्याओं का समाधान समय करेंगी।
इस अवसर पर हापुड़ ब्लाक अध्यक्ष सुशील शर्मा,महामंत्री डा.वीरेन्द्र
कुमार,धौलाना ब्लाक अध्यक्ष यशोदा गौतम,धौलाना ब्लाक महामंत्री जितेन्द्र
कुमार,उमेश त्यागी,बलराज,मुन्ना लाल आदि उपस्थित थे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page