ATMS College of Education Menmoms
News

हैवानियत: 14 साल की मासूम के शरीर को तीन दरिंदें 12 दिन तक नोचतें रहे, दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पिता पुत्री फरार

हैवानियत: 14 साल की मासूम के शरीर को तीन दरिंदें 12 दिन तक नोचतें रहे, दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पिता पुत्री फरार

हापुड़।

थाना पिलखुवा क्षेत्र निवासी एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ सहेली के घर पर नशीला पदार्थ पिलाकर सहेली के पिता सहित तीन लोगों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर 12 दिन तक शरीर को नोचते रहे । पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पिता पुत्री फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार पिलखुवा के मौहल्ला निवासी एक महिला ने बताया कि 11 नवम्बर को उसकी बेटी लापता हो गई थी, जिसकी गुमशुदगी थानें में दर्ज करवाई गई थी। पीड़िता ने बताया कि 25 नवम्बर को उनकी बेटी
गांधी बाजार निवासी नरेश के घर में बेहोशी की हालत में मिली थी। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया।

होश आने पर किशोरी ने बताया कि नवंबर को मेरी सहेली ने मुझे अपने घर बुलाया। मैं उसके घर पहुंची। यह बात मेरे घर में किसी को नहीं पता थी। मैं जब सहेली के घर पहुंची, तो उसने मुझे पीने के लिए एक गिलास में कोल्डड्रिंक दिया।

उसको पीते ही मैं कुछ देर में बेहोश हो गई। इसके बाद सहेली के पिता आशीष ने अपने दो दोस्तों हेमंत व नरेश ने मेरे साथ रेप किया। मुझे होश आया तो बिना कपड़ों के थी। उन लोगों ने मुझे बंधक बना लिया था। अगले दिन उन तीनों ने मेरे साथ फिर रेप किया।

मैं छोड़ने की गुहार लगाती रहते, लेकिन वो लोग मुझे नोचते रहते। 12 दिन तक रोज मेरे साथ हैवानियत की। मेरी मां ने 14 नवंबर को ही पुलिस से मेरी गुमशुदगी के बारे मे शिकायत की। लेकिन, पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद जब एसपी ने आदेश दिया, तब 25 नवंबर को पुलिस मेरी सहेली के घर आई। वहां दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। लेकिन, मेरी सहेली और उसके पापा मौके से फरार हो गए।

मामले में पीड़िता ने थाने में तहरीर दी, परन्तु पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई,जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पीड़िता की मां ने बताया कि मेरी बेटी पढ़ी-लिखी नहीं है। मेरे पति किडनी की बीमारी से परेशान हैं। सारी जिम्मेदारी बेटी पर ही है। वही घर को किसी तरह चलाती है। मैं घर का काम करती हूं। मेरी मासूम बेटी को उन लोगों ने हैवानियत का शिकार बनाया।

सीओ अनिता चौहान ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करपूछताछ शुरू कर दी है और मुख्य आरोपी पिता पुत्री की तलाश की जा रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

2 Comments

  1. Go99vina, never heard of it before today. Decided to give it a try. Registering was easy enough, and the bonus seemed okay. The game variety isn’t amazing, but there’s enough to keep you busy. Check it out – it’s go99vina.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page