fbpx
News

भाजपा के सम्मेलन में भाग लेने 18 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी की हापुड़ आनें की सम्भावना

हापुड़। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम 18 अक्तूबर को पश्चिम के किसी जिले में किया जाना है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हिस्सा लेंगे। इसके लिए शनिवार को भाजपा पदाधिकारियों ने आनंद विहार स्थित मैदान का निरीक्षण किया। उम्मीद है कि इस कार्यक्रम का आयोजन हापुड़ में किया जाएगा।

हाल ही में हुए भाजपा महिला मोर्चा के कार्यक्रम में प्रदेश भर के दिग्गजों ने भाग लिया था। अब अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम पश्चिम में ही होना है। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दलित वोटों को साधने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में. शिरकत करेंगे। शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने पदाधिकारियों ने आनंद विहार में वीसी आवास के पास स्थित मैदान का जायजा लिया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मैदान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए पूरी तरह से उपयुक्त है। हालांकि इसका निरीक्षण क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिंह सिसौदिया करेंगे। इसके बाद हाईकमान के निर्णय पर कार्यक्रम आयोजित होगा।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page