M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
AstrologyHapurHealthLife StyleNewsUttar Pradesh

बिना किसी उपकरण इस आसान एक्सरसाइज से पेट करें कम और बनाएं एब्स

बिना किसी उपकरण इस आसान एक्सरसाइज से पेट करें कम और बनाएं एब्स

लाइफस्टाइल 

एक्सरसाइज करना शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है। एक्सरसाइज से सिर्फ वजन और मोटापा ही कम नहीं होता, बल्कि इससे ओवरऑल बॉडी फिट रहती है। रोजाना थोड़ी देर के वर्कआउट से इम्युनिटी को दुरुस्त रखा जा सकता है, जिससे छोटी से लेकर बड़ी और कई गंभीर बीमारियों का खतरा टल जाता है। हर एक उम्र में सेहतमंद बने रहने के लिए इससे बेहतरीन कोई ऑप्शन है ही नहीं, लेकिन फिटनेस की शुरुआत कभी भी भारी-भरकम एक्सरसाइज से न करें क्योंकि ये आप कुछ ही दिनों तक फॉलो कर पाएंगे।

तो आज हम आपको एक ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताने वाले हैं, जो एकदम आसान है और इसके इसके कई सारे फायदे होते हैं। इसका नाम है लेग लिफ्ट। इसमें आराम से लेटकर पैरों को उठाना होता है। रोजाना महज 15 से 20 बार इसके तीन सेट पूरे करें और फिर देखें कैसे आपके पेट की चर्बी तेजी से कम होने लगेगी। ये एक्सरसाइज वैसे एब्स बनाने वालों के लिए भी बेहद फायदेमंद है। पेट के निचले हिस्से का फैट कम होता है। सबसे अच्छी बात कि इसे आप आसानी से घर में कर सकते हैं वो भी बिना किसी उपकरण की मदद से। आइए जानते हैं लेग लिफ्ट के फायदे।

लेग लिफ्ट के फायदे

बिना किसी उपकरण की मदद से की जाने वाली इस एक्सरसाइज से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।

1. कोर को बनाता है मजबूत

लेग लिफ्ट करने से पेट के निचले हिस्से का फैट तो कम होता ही है साथ ही वहां की मसल्स भी मजबूत होती है।



2. फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है

रोजाना इस एक्सरसाइज को करने से हैमस्ट्रिंग की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है और लोअर बॉडी की अकड़न भी दूर होती है।



3. हिप फ्लेक्सर होता है स्ट्रॉन्ग

इस बिना उपकरण की जाने वाली एक्सरसाइज से हिप्स ज्वाइंट का भी लचीलापन बढ़ता है।



4. अंदरूनी अंगों की मसाज

लेग लिफ्ट करने से शरीर के अंदरूनी अंगों की अच्छे से मसाज होती है जो शरीर के कई फंक्शन के लिए जरूरी है।



5. ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है

लेग लिफ्ट करने से शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन बेहतर तरीके से होता है। कई तरह के दर्द, सूजन की समस्या दूर होती है।





 





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page