गाड़ी में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गैंग का खुलासा, चार सदस्य गिरफ्तार, 32 हजार रुपए व स्विफ्ट कार बरामद

गाड़ी में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गैंग का खुलासा, चार सदस्य गिरफ्तार, 32 हजार रुपए व स्विफ्ट कार बरामद
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक युवक से लूटपाट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट के 32 हजार रुपए नगदी व अन्य सामान बरामद किया।
जानकारी के अनुसार गढ़ निवासी मुनेश कुमार भारती 30 जून को लिफ्ट लेकर स्विफ्ट कार में बैठकर गजरौला जा रहे थे, तभी ब्रजघाट बार्डर पर बदमाशों ने उनसे मारपीट कर नगदी व अन्य सामान लूट लिया था।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में कार लूट गैंग के चार सदस्यों दिल्ली निवासी सिंघाल कुमार, विशाल व अयान , अमरोहा निवासी सुमित
को बागड़पुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से लूटी गयी 32 हजार रुपये नकदी, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, तंमचा व घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार आदि बरामद हुई है।












