कार की टक्कर से घायल हुए बुलेटसवार युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा

हापुड़ ।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छतनौरा में एक कार और बुलेट बाइक की टक्कर में युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार, गांव छतनौरा निवासी जय सिंह उर्फ सोनू अपनी बुलेट बाइक से गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक मौके से फरार हो गया।
राहगीरों ने गंभीर हालत में जय सिंह को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया, लेकिन उपचार के दौरान जय सिंह ने दम तोड़ दिया। जय सिंह की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में दुख का माहौल छा गया। ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार
भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझा-बुझाकर शांत किया।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज फरार कार चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।











