M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

प्रसिद्ध महाकाव्य रामायण राम के जीवन के माध्यम से हमें जीवन के सत्य व कर्तव्य से परिचित करवाता है – कांग्रेस



कांग्रेस जनों ने मनाई रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मिकी जी की जयंती,जयंती के अवसर पर कांग्रेस जनों ने किया महर्षि वाल्मिकी जी की प्रतिमा पर माल्ल्यार्पण



हापुड़। कांग्रेस जनों ने रेलवे स्टेशन स्थित वाल्मिकी मंदिर में पहुंचकर महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती मनाई। इस दौरान कांग्रेस जनों ने महर्षि वाल्मिकी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और धूपबत्ती जलाकर महर्षि वाल्मीकि जी की आराधना की। *एससी विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी ने महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा को नमन करते हुए कहा* कि महर्षि वाल्मिकी जी रामायण के प्रसिद्ध रचयिता थे जो आज भी आदिकवि के रूप में देश भर में प्रसिद्ध हैं। अपने महाकाव्य “रामायण” में उन्होंने अनेक घटनाओं के समय सूर्य, चंद्र तथा अन्य नक्षत्र की स्थितियों का वर्णन किया है। इससे ज्ञात होता है कि वे ज्योतिष विद्या एवं खगोल विद्या के भी प्रकाण्ड ज्ञानी थे। *सेवादल प्रदेश सचिव अंकित शर्मा ने कहा* कि महर्षि वाल्मिकी जी ने संस्कृत मे रामायण की रचना की थी। रामायण एक महाकाव्य है जो कि राम के जीवन के माध्यम से हमें जीवन के सत्य व कर्तव्य से परिचित करवाता है। इसके पश्चात कांग्रेस जनों ने अतरपुरा चौराहा स्थित वाल्मीकि जी के मंदिर में भी दर्शन किए। इस दौरान एससी विभाग कांग्रेस नगर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार,सोशल मीडिया कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव गर्ग, जस्सा सिंह,रतनलाल पार्चा,मोहित मंडोठिया आदि लोग मौजूद रहें।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page