M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
AstrologyHapurHealthLife StyleNewsUttar Pradesh

ज्यादा सेब खाने से पड़ सकते हैं लेने के देने! इस सीजन में आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

ज्यादा सेब खाने से पड़ सकते हैं लेने के देने! इस सीजन में आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

लाइफस्टाइल 

सेब खाना सेहत को कितने फायदे देता है, ये तो आपने कई बार सुना-पढ़ा होगा। क्या आप इससे होने वाले नुकसान के बारे में जानते हैं? जी हां, पोषक तत्वों से भरपूर ये फल आपको कई गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। भले ही इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम, फाइबर, आयरन और मैग्नीशियम मौजूद है, लेकिन अगर इसका ज्यादा सेवन किया जाए तो ये आपकी हेल्थ के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। ऐसे में आइए बिना देर कीजिए जान लें इसके कुछ गंभीर नुकसान।

jmc

डाइजेशन के लिए खराब

ज्यादा सेब खाने से आपका डाइजेशन बिगड़ सकता है। चूंकि इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, ऐसे में इसकी ओवरईटिंग से आपको गैस की शिकायत हो सकती है। इससे पेट दर्द और ऐंठन जैसी तकलीफें झेलनी पड़ सकती हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो आपके शरीर को एक दिन में 20-40 ग्राम फाइबर ही चाहिए होता है। ये मात्रा उम्र के हिसाब से थोड़ी कम या ज्यादा भी हो सकती है, लेकिन एक दिन में 70 ग्राम से ज्यादा फाइबर लेने से आपको पेट से जुड़ी दिक्कते पैदा हो सकती हैं।

बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

सेब पोटैशियम, फाइबर, आयरन, कार्बोहाइड्रेट और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस कारण इसका ज्यादा सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है। इसलिए इसे ज्यादा खाना आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं है।



एलर्जी की समस्या

एक स्टडी की मानें तो सेब में कीटनाशक तत्व भी पाए जाते हैं। इसमें डिफेनिलमाइन (Diphenylamine) नामक एक केमिकल कंपाउड होता है जिसे यूरोपियन यूनियन ने बैन भी किया हुआ है। सीधे शब्दों में समझें तो ज्यादा सेब खाने से शरीर को इस केमिकल का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में इन्हें ज्यादा खाने से बचें।



वेट लॉस पर फेर सकता है पानी

सेब खाने के अगर आप भी शौकीन हैं तो इन्हें ज्यादा खाने से आपका वजन भी बढ़ सकता है। इसका ज्यादा सेवन आपके वेट लॉस पर पानी फेर सकता है। एक छोटा सेब 25 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 5 ग्राम फाइबर के लिए जिम्मेदार होता है। इसके कारण इनकी ओवरईटिंग से शरीर में फैट की मात्रा बढ़ जाती है, चूकिं इतनी अधिक मात्रा में आपकी बॉडी फैट बर्न नहीं कर पाती है।



डेंटल हेल्थ के लिए खराब

क्या आप जानते हैं कि सेब सोडा से भी ज्यादा एसिडिक होता है? इसलिए, डॉक्टर्स इसे पीछे के दांतों से खाने के लिए कहते हैं। ऐसे में ज्यादा मात्रा में सेब खाने से आपके दांत खराब हो सकते हैं, जो कि आपकी डेंटल हेल्थ के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहेगा।



एक दिन में कितने सेब खाना सेफ?

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि एक दिन में सामान्य आकार के दो सेब खाना बिल्कुल सेफ है। अगर इससे ज्यादा सेब आप खाते हैं तो ये आपको फायदे की जगह नुकसान दे सकता है।





 



 



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page