भेदभाव-निरोधक कानून को लेकर विरोध शुरू, “स्वर्ण अगेंस्ट बीजेपी” के पोस्टर चस्पा, वीडियो वायरल

हापुड़।
थाना सिम्भावली क्षेत्र में यूजीसी के नए भेदभाव-निरोधक कानून का विरोध में लोगों ने अपने घरों के बाहर कानून का विरोध करते हुए “स्वर्ण अगेंस्ट बीजेपी” के पोस्टर चस्पा किए हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार केन्द्र सरकार द्वारा यूजीसी के नियमों के अनुसार जाति-आधारित भेदभाव में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के सदस्यों के साथ उनकी जाति या जनजाति के आधार पर किया गया कोई भी भेद शामिल है। इसके अलावा, इस कानून में धर्म, जाति, लिंग, जन्मस्थान और विकलांगता के आधार पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किए गए किसी भी अनुचित या पक्षपातपूर्ण व्यवहार को भी भेदभाव माना गया है।
गांव बक्सर में लगाए गए पोस्टरों में भाजपा नेताओं से वोट मांगने न आने की अपील की गई है। इन पोस्टरों पर लिखा है, “यह स्वर्ण समाज का घर है।” कुछ पोस्टरों पर अंग्रेजी में “स्वर्ण अगेंस्ट बीजेपी” जैसे नारे भी देखे गए हैं।












