M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

एलायंस क्लब माधव के नवनियुक्त अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में नवीन कार्यकारिणी का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह हुआ सम्पन्न

हापुड़ में एलायंस क्लब माधव के नवीन कार्यकारिणी का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न

हापुड़। एलायंस क्लब माधव के नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण (इंस्टॉलेशन) समारोह शहर के रॉयल पैलेस, रेलवे रोड हापुड़ में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जनपद के कई प्रमुख समाजसेवियों तथा क्लब के सभी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में लगभग 50 सदस्य शामिल हुए।

इस विशेष अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनील शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन अजय बंसल एवं इंटरनेशनल चेयरमैन डॉ अनिल वाजपेयी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में इंस्टालेशन अधिकारी श्रीमति आराधना बाजपाई ने सभी को शपथ ग्रहण कराई ।
वरिष्ठ पदाधिकारियों ने एलायंस क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए क्लब को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया।

समारोह की शुरुआत मंगलाचरण के रूप में गणेश वंदना से हुई, जिससे माहौल में एक पवित्र ऊर्जा का संचार हुआ। इसके पश्चात शपथ ग्रहण कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ।
क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री मोहित अग्रवाल ने विधिवत रूप से अपने पद की शपथ ली। उनके साथ ही सचिव श्री अनुज गोयल तथा कोषाध्यक्ष श्री मयंक गर्ग ने भी अपने-अपने पदों की जिम्मेदारी संभाली।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री मोहित अग्रवाल ने कहा —
“समाज सेवा ही हमारा ध्येय है। आने वाले वर्ष में हम वृक्षारोपण जैसे पर्यावरण संरक्षण अभियानों के साथ-साथ ज़रूरतमंदों के लिए भोजन वितरण जैसी सेवाओं को प्रमुखता देंगे।सचिव अनुज गोयल ने कहा हमारा प्रयास रहेगा कि क्लब के प्रत्येक सदस्य के साथ मिलकर अधिक से अधिक जनकल्याणकारी कार्य करें।”



मुख्य अतिथि श्री सुनील शर्मा ने क्लब की नई टीम को शुभकामनाएँ दीं और कहा —
“आज के समय में ऐसे क्लब समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य कर रहे हैं। युवा नेतृत्व और समर्पित टीम निश्चित ही समाज में प्रेरणा का स्रोत बनेगी।”



मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन अजय बंसल ने भी अपने संबोधन में क्लब के सेवा कार्यों की सराहना की और आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए सहयोग देने का आश्वासन दिया।



कार्यक्रम के अंत में वृक्षारोपण योजना की घोषणा की गई, जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण किया जाएगा। साथ ही निर्धन एवं वंचित वर्ग के लिए भोजन वितरण (फूड सर्विंग) कार्यक्रम की भी योजना प्रस्तुत की गई।



कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई और क्लब की नई टीम को बधाईयों के साथ विदाई दी गई।









Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page