पूर्वजों की पावन स्मृति में वशिष्ठ परिवार ने किया भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापन एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित

पूर्वजों की पावन स्मृति में वशिष्ठ परिवार ने किया भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापन एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित
हापुड़ (राहुल बंसल)।बाबूगढ़ छावनी में भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापन एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया ।मंदिर का निर्माण वशिष्ठ परिवार द्वारा उनके पूर्वजों की पावन स्मृति में कराया गया । डॉ देवेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि उनके पिता स्व ब्रह्म दत्त शर्मा इस क्षेत्र के प्रसिद्ध चिकित्सक थे और 50 वर्षों तक जनता की सराहनीय सेवा की ।
डॉ देवेन्द्र स्वयं भी आयुर्वेद डॉ है जिस कारण भगवान धन्वंतरि की मूर्ति स्थापित की गई । आचार्य पुरुषोत्तम जी ने कहा कि ये मूर्ति आस पास के क्षेत्र में कहीं नहीं है और अयोध्यपति श्री राम लला की मूर्ति मंदिर का मुख्य आकर्षण रहा
मंदिर में अन्य सभी प्रमुख देवी देवताओ माँ दुर्गा , राधा कृष्ण, गणपति , पंचमुखी हनुमान जी, लक्ष्मी नारायण एवं भैरो बाबा की भी प्राण प्रतिष्ठा करायी गई।
डॉ राजेंद्र वशिष्ठ ने शिव परिवार की स्थापना करायी जिससे सारा भवन हर हर महादेव के जयकारो से गूंज उठा। डॉ देवेन्द्र के दामाद श्री गौरव शर्मा एवं उनके मित्र श्री रामा नायडू ने दुबई से आकर मूर्ति स्थापना करायी जो बहुत प्रशंसनीय है।
मंदिर में अन्य सभी प्रमुख देवी देवताओ माँ दुर्गा , राधा कृष्ण, गणपति , पंचमुखी हनुमान जी, लक्ष्मी नारायण एवं भैरो बाबा की भी प्राण प्रतिष्ठा करायी गई।
क्षेत्र वासियो के लिए ये मंदिर एक पवित्र स्थल है जहाँ दर्शनार्थी पुण्यफल प्राप्त कर सकते हैं।