M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

जिला कृषि अधिकारी ने खाद बिक्री परिसर किया सील,मचा हडक़ंप

जिला कृषि अधिकारी ने खाद बिक्री परिसर किया सील,मचा हडक़ंप

हापुड़- जिला कृषि अधिकारी जिले में यूरिया,उर्वरकों की कालाबाजारी व ओवर रेटिंग रोकने के मद्देनजर गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र में निरीक्षण किया गया। साथ ही एक विक्रेता द्वारा यूरिया का सत्यापन नहीं कराने पर खाद बिक्री परिसर को सील कर दिया गया।
जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश ने बताया कि एक उर्वरक विके्रता जिसे पूर्व में ही यूरिया स्टॉक के सत्यापन का नोटिस दिया गया था,के द्वारा सत्यापन से ठीक पहले बिक्री परिसर बंद कर के वहां रखे यूरिया एवं अन्य उर्वरकों का सत्यापन करने से रोका गया। इस खाद विक्रेता को विगत सप्ताह ही चम्बल फ़र्टिलाइज़र्स लिमिटेड द्वारा यूरिया की आपूर्ति की गयी थी। ऑनलाइन पोर्टल के अनुसार मंगलवार को इस विक्रेता के पास 29.52 मी. टन यूरिया उपलब्ध था, नियमानुसार जिसका भौतिक सत्यापन किया जाना था। अनेक बार फ़ोन और व्हाट्सएप पर सूचना देने के उपरांत भी विक्रेता द्वारा उपलब्ध यूरिया का सत्यापन नहीं कराया गया,जोकि यूरिया की संदिग्ध कालाबाजारी की सम्भावना है। एफसीओ 1985 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही करते हुए इस खाद बिक्री परिसर को सील कर दिया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
वहीं दूसरी ओर जिला कृषि अधिकारी ने जिले में वाहनों से अधिक मात्रा में यूरिया ले जाते हुए वाहन चालकों से जानकारी भी की।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page