ATMS College of Education Menmoms
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

कमिश्नर व एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, दिये निर्देश

कमिश्नर व एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, दिये निर्देश

हापुड़

मंडलायुक्त मेरठ सेल्वा कुमारी जे तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की उपस्थिति में तहसील सभागार हापुड़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । मंडलायुक्त ने आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिए, उन्होने कहा कि भूमि विवाद से सम्बन्धित सन्दर्भों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निस्तारण कराये । उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण की दी गई है उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि समस्याओं के निस्तारण पर गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए क्योंकि शासन से निस्तारण के संबंध में समस्या ग्रस्त व्यक्ति से वार्ता भी की जाती है जिस समस्या का निस्तारण कराया जाए उस निस्तारण के संबंध में संबंधित समस्या ग्रस्त व्यक्ति को भी अवगत कराएं। संपूर्ण समाधान दिवस में 35 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 4 का निस्तारण संबंधित अधिकारी द्वारा करा दिया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार, उपजिलाधिकारी हापुड़ सुनीता सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील त्यागी आदि मौजूद थे


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page