M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

हापुड़ से मिलेगी आगरा तक की सीधी रोडवेज बस ,शासन को भेजा प्रस्ताव

हापुड़ से मिलेगी आगरा तक की सीधी रोडवेज बस ,शासन को भेजा प्रस्ताव

हापुड़। ताजमहल देखने वाले लोगों के लिए अब आगरा जाना आसान होगा। परिवहन निगम आगरा के लिए जल्द ही बस सेवा शुरू करेगा जो नोएडा होते हुए एक्सप्रेसवे से आगरा जाएगी।

हापुड़ रोडवेज डिपो से लखनऊ, बरेली, सीतापुर, हरिद्वार सहित विभिन्न मार्गों पर बसों का संचालन होता है। आगर, अलीगढ़ से बस हरिद्वार जाने के लिए हापुड़ से गुजरती थी। जिसका कोई निर्धारित समय नहीं था। ऐसे में यात्रियों को दूसरे डिपो की बसों का सहारा लेना पड़ता है।

रोडवेज डिपो के अधिकारियों ने आगरा के लिए हापुड़ से बस संचालन की योजना बनाई है। शासन से अगले माह नई बसें मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद हापुड़ से नोएडा होते हुए आगरा एक्सप्रेसवे के रास्ते बसों का संचालन आगरा तक किया जाएगा।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि नई बसें मिलने के बाद एक या दो बसों का संचालन आगरा के लिए शुरू कर दिया जाएगा। इससे यात्रियों को फायदा होगा।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page