पुलिस ने चैकिंग के दौरान चार अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह गिरफ्तार, थार सहित दो गाड़ी बरामद

पुलिस ने चैकिंग के दौरान चार अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह गिरफ्तार, थार सहित दो गाड़ी बरामद
हापुड़-
जनपदीय स्वाट टीम व थाना हापुड़ नगर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए अंतर्राज्यीय वाहन चोर का भंडाफोड़ कर गिरोह के 4 शातिर सदस्य गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे व निशानदेही पर चोरी की थार गाड़ी,आई-20 कार व अवैध असलाह बरामद किया है।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि जनपदीय स्वाट टीम व थाना हापुड़ नगर की संयुक्त टीम ने चितौली रोड भट्टे के निकट से चार वाहन चोरों को गिरफ्तार कर अंतर्राज्यीय वाहन चोर का भंडाफोड़ कर दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की थार गाड़ी,आई-20 कार व अवैध असलाह बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार वाहन चोरों के नाम रहीस उर्फ जानी उर्फ मौ.जान पुत्र जमील उर्फ अलीजान निवासी मौ.डाक बंगला थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद,दानिश मलिक पुुत्र अलाउद्दीन मलिक नि.किराड़ी सुलेमान नगर थाना अमन बिहार दिल्ली,शेख नदीम पुत्र शेख नासिर नि.मौ.बंगला बस्ती निकट जिलानी गैराज गार्डन रीच रोड थाना गार्डन रीच रोड कोलकाता व शहजाद पुत्र नूर मौहम्मद नि.मौहल्ला रफीक नगर थाना हापुड़ नगर जिला हापुड़ है। जिनके खिलाफ जनपद हापुड़,अलीगढ़,बिजनौर व अमरोहा के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक अभियोग दर्ज है












