M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

शिक्षकों को किया प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित 

हापुड़ । शिक्षक दिवस के उपलक्ष में जयंट्स क्लब हापुड़ के पदाधिकारियो द्वारा डॉलफिन कॉन्वेंट स्कूल में पहुँच कर संस्था के डायरेक्टर राजेश गौड़ जी को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया तथा शिक्षक योगेन्द्र सिंह , निशा, दीपा तथा पूनम को प्रतीक चिन्ह दे कर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर क्लब के  अध्यक्ष योगेश गर्ग ने जीवन में शिक्षा के महत्व को बताया और कहा कि शिक्षक समाज का निर्माता होता है जैसी वह शिक्षा देगा वैसा ही समाज विकसित होगा ।क्लब के संयोजक डॉ. अनिल वाजपेयी जी ने बच्चों को शिक्षकों का सम्मान करने का तरीक़ा बहूत ही उत्कृष्ट माध्यम से समझाया और कहा कि सभी शिक्षकों को भी अपना कर्तव्यबोध होना चाहिए जिससे कि वे एक आदर्श  शिक्षक बन सकें उन्होने वीर रस की कविता पाठ कर वहाँ उपस्थित सभी को देश प्रेम से ओत प्रोत कर  दिया ।
संस्था के डायरेक्टर राजेश गौड़ जी ने  जयंट्स क्लब के सभी अतिथियों को ससम्मान धन्यवाद किया और कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज को अच्छा संदेश जाता है और नवनिर्माण का मार्ग प्रशस्त होता है ।
इस अवसर पर योगेश गर्ग , अनिल वाजपेयी, पवन सक्सेना , अजय बंसल , दिनेश शर्मा एवं दिवाकर जी उपास्थित थे ।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page