M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराए जाने हेतु जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

हापुड़ । विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में लगे जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट के सभागार में पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 1 बजे तक तथा दूसरी पाली अपराहन 2:00 बजे से साय 5:00 बजे तक संचालित किया गया। ज़िला विकास अधिकारी व उपनिदेशक कृषि ने कहा कि सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट ई. वी.एम. व वी. वी. पैट के परिचालन,कनेक्शन, माकपोल आदि को भली - भांति सीख लें, जिससे मतदान दिवस पर किसी भी समस्या का तत्काल निराकरण कर सकें l वी0वी0पैट0 के नॉब को सफ़र के समय हॉरिजॉन्टल और वोटिंग के दौरान वर्टिकल करना है। आपने बताया कि मतदान समाप्ति के पश्चात वी.वी. पैट की बैटरी निकाल लेंगे और इसे संग्रहण स्थल पर जमा करेंगे। ट्रेनर ने बताया सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट पूरी चुनावी प्रक्रिया को भली- भांति जान लें जिससे मतदेय स्थल पर की जा रही पूरी प्रक्रिया का अवलोकन कर सकें l उन्होंने बताया कि मॉकपोल कराने के बाद कण्ट्रोल यूनिट को क्लियर अवश्य करें तथा वी. वी. पैट के ड्राप बाक्स में गिरी माकपाल की पर्ची को निकाल कर उसके पीछे मुहर लगाकर इसे काले लिफाफे में रखकर सील करेंगे फिर इसे प्लास्टिक के डिब्बे में रखकर पिंक पेपर से सील करेंगे। उन्होंने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के कार्य व दायित्व पर पी.पी. टी. के माध्यम से विस्तार से चर्चा की l जिला प्रशिक्षण अधिकारी ने सभी लिफाफों व प्रपत्रों को तैयार करने की प्रक्रिया पर चर्चा की l मास्टर ट्रेनर ने ई. वी.एम. व वी.वी. पैट के कनेक्शन पर चर्चा करते हुए बताया कि बैलेट यूनिट को वी. वी. पैट से व वी. वी. पैट को कंट्रोल यूनिट से कनेक्ट करेंगे । उन्होंने मतदान के दौरान आने वाली समस्याओं व उनके समाधान पर विस्तार पर विस्तार से चर्चा की। मास्टर ट्रेनर ने ई.वी.एम.व वी.वी. पैट को सील करने की प्रक्रिया को समझाया तथा चैलेंज वोट, टेन्डर वोट, कम्पेनियन , पीठासीन की डायरी, मतदान अभिकर्ता के फार्म, मतपत्र लेखा, मतदाता रजिस्टर आदि पर भी विस्तार से चर्चा की ।

उक्त प्रशिक्षण में सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट हापुड़ व धौलाना को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में तहसील तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page