M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पत्नी ने उकसाया तो पति ने लगाई पत्नी के दुप ट्टें से फांसी

हापुड : नगर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक ने मामूली कहासुनी के बाद आत्महत्या कर ली। आरोप है कि मृतक की पत्नी ने विवाद के दौरान उसे आत्महत्या करने के लिए उकसाया था। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
कोतवाली क्षेत्र के गांधी विहार कॉलोनी की गली नंबर एक के निवासी सचिन अपने परिवार के साथ रहते थे। मंगलवार सुबह सचिन और उसकी पत्नी अपने मकान में ऊपर वाले कमरे में मौजूद थे। इस दौरान उन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो सचिन ने अपनी पत्नी को डराने के उद्देश्य से आत्महत्या कर लेने की धमकी दी। उसकी धमकी को सुनकर उसकी पत्नी ने उसे अपना दुपट्टा देते हुए आत्महत्या करने के लिए उकसाया। पत्नी के उकसावे में आकर सचिन आवेश में आकर तत्काल दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर लटक गया।
इस घटना से घबरा कर सचिन की पत्नी नीचे भागी और शोर मचा कर परिवार को इस घटना की जानकारी दी।
मृतक के भाई ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वह तुरन्त ऊपर वाले कमरे में पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला। कमरे का दरवाजा खोलने में काफी देर लग गई। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके भाई को निकट के अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया इस दौरान परिवार में कोहराम मच गया क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page