ATMS College of Education Menmoms
News

पहरेदारी कर रहे युवक की जेब में रखें तंमचें से चली गोली,हुआ घायल

युवक की जांघ में लगी अंटी में रखे तमंचे से चली गोली

हापुड़ ।थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव शेखपुर में शुक्रवार देर रात गांव के 22 वर्षीय युवक को तब गोली लग गई, जब वह अपनी अंटी में तमंचा रखकर गांव में पहरा दे रहा था। लोड तमंचा अंटी में रखे होने से गोली चल गई, जो उसकी जांघ में जा लगी। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से मेरठ के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया। जहां उसका उपचार जारी है।

गांव शेखपुर में हाल के दिनों में कुछ असामाजिक गतिविधियों की खबरें थीं, जिसके चलते गांव के कुछ युवा रात में पहरा देने का काम कर रहे थे। आकाश शर्मा भी इन्हीं युवाओं में से एक था। बताया जा रहा है कि आकाश ने अवैध रूप से तमंचा रखा हुआ था, जिसे उसने अपनी सुरक्षा के लिए अंटी में रखा था। वहीं, तमंचे के गलत इस्तेमाल या लापरवाही से गोली चल गई। गोली जांघ में लगने से वह लहूलुहान हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आकाश के
पास से तमंचा बरामद कर लिया है। यह जांच कर रही है कि यह हथियार कहां से आया और इसका उपयोग क्यों किया जा रहा था। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह एक दुर्घटना लगती है, लेकिन अवैध हथियार रखने के आरोप में युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। गांव में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। उधर, मेरठ के अस्पताल में भर्ती आकाश की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार, गोली जांघ कर मांसपेशियों को चीरते हुए निकल गई, जिससे कोई हड्डी या प्रमुख नस को नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, घाव गहरा होने से आकाश को कुछ समय तक अस्पताल में निगरानी में रखा जाएगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page