पुलिस ने किया कच्ची शराब की फैक्ट्री,दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने किया कच्ची शराब की फैक्ट्री,दो तस्कर गिरफ्तार
हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में कार्तिक गंगा मेलें से पूर्व पुलिस ने खादर क्षेत्र में एक कच्ची शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध शराब व उपकरण बरामद किए।
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के कांकाठेर की मंडैया क्षेत्र में सोमवार की देर रात छापेमारी कर शराब तस्कर राहुल व राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान लोहे का ड्रम, सिल्वर का पतीला, दो प्लास्टिक पाइप के टुकड़े और चार बाल्टियां सहित शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया कि दोनों से 160 लीटर कच्ची शराब, लगभग 400 लीटर लहन और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी इस मेले में शराब की आपूर्ति करने की योजना बना रहे थे।












