होटल में घुसकर मारपीट व दंबगई दिखाने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

हापुड़।
नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित होटल में संचालक व उसके सहयोगी की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने छह युवकों पर शांतिभंग में कार्रवाई की है।
दिल्ली रोड स्थित होटल में बाइक खड़ी करने के विवाद में छह युवकों ने संचालक व सहयोगी को जमकर पीटा था। इसका वीडियो कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सोमवार को यह वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो दो दिसंबर का बताया जा रहा है।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि पुलिस ने होटल संचालक व उसके सहयोगी की पिटाई करने के आरोप में विशाल यादव, मुकेश व यश चौधरी निवासी स्वर्ग आश्रम रोड, सचिन उर्फ बिलाल व शेंकी उर्फ सक्षम निवासी मोहल्ला लज्जापुरी और अंकित कश्यप निवासी मोहल्ला तगासराय को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।












