M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

AIIEA के 75 गौरवपूर्ण वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में LIC हापुड़ शाखा में मेडिकल कैंप का आयोजन

 

AIIEA के 75 गौरवपूर्ण वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में LIC हापुड़ शाखा में मेडिकल कैंप का आयोजन
हापुड़, 7 जुलाई 2026।
ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIIEA) के 75 गौरवपूर्ण वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज LIC हापुड़ शाखा में आरोग्य अस्पताल, आनंद विहार, हापुड़ के सहयोग से एक निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर का संचालन आरोग्य अस्पताल की टीम द्वारा किया गया, जिसमें डॉ. आनंद प्रकाश, गिरीश शर्मा, डॉ. मयंक, राजकुमार शर्मा, ऋतिका, सूरज कुमार एवं सोनवीर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर में लगभग 80 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।
मेडिकल कैंप के दौरान आरोग्य सुपर स्पेशलिस्टी हॉस्पिटल के चिकित्सकों की टीम ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिए तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित जांच कराने और आवश्यक सावधानियां बरतने के बारे में जागरूक किया। शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी एवं मेटाबॉलिक प्रोफाइल जैसी जांचें उपलब्ध कराई गईं।
इस अवसर पर LIC हापुड़ शाखा के चीफ मैनेजर श्री मोहन चंद, मैनेजर (प्रशासन) श्री अनिल कुमार, एबीएम एजेंसी श्री गौरव बाबू बघेल, सचिव श्री मोहित त्यागी, प्रेसिडेंट श्री विकास कुमार, श्री पुनीत शर्मा, एसबीए श्री राकेश कुमार, श्रीमती ममता बंसल, डॉ आनंद प्रकाश, गिरीश शर्मा, राज कुमार शर्मा, डॉ मयंक, सोनवीर, रितिका, सूरज कुमार सहित अनेक कर्मचारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों, अभिकर्ताओं एवं आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व को रेखांकित करना रहा। उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे समाजहित में एक उपयोगी प्रयास बताया।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page