M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

इस सप्ताह पड़ेगी भीषण गर्मी व लू का रहेगा प्रकोप, रखें सावधानी

हापुड़। जिले में लगातार भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इस सप्ताह सूरज की तल्खी बढ़ने के साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। साथ ही लू का प्रकोप भी सताएगा। रविवार से ही तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने का अनुमान है।

सुबह से सूरज की तपिश शुरू हो जा रही है। दिन चढ़ने के साथ ही सूरज के तेवर भी बढ़ते जा रहे हैं। दोपहर के समय तो सड़के तवे की तरह तपने लगती हैं। शनिवार को भी सूरज की तल्खी लोगों को परेशान करती रही। दोपहर के समय लोग घरों से बाहर निकलने में भी कतराते रहे। जिससे सड़कें और बाजार सूने दिखाई दिए। जरूरी कार्यों से बाहर निकले लोग गमछा, छाता आदि का सहारा लेकर धूप से बचने का प्रयास करते नजर आए।

शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दस किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली और आर्द्रता 28 फीसदी रही। दिनभर सूरज की तपिश के कारण शाम तक गर्मी से बुरा हाल रहा। लोग घरों, ऑफिस में एसी, कूलर, पंखों के सामने बैठकर गर्मी से राहत पाने का प्रयास करते रहे। रात में भी गर्मी का असर
लोगों को बेहाल कर रहा है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि सूरज की तपिश के साथ ही तापमान बढ़ने से गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। इस सप्ताह में
अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच जाएगा, साथ ही लू के थपेड़े भी लोगों को सताएंगे। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए सावधानियां बरती चाहिए
इन बातों का रखें ध्यान

दिन में कम से कम तीन से चार लीटर पानी पीएं, इसमें ओआरएस मिला सकते हैं।



तरबूज, खरबूज, संतरा, अंगूर समेत रसदार फल  नियमित अंतराल पर लेते रहे।



लाद अधिक खाएं, रात में मैदा से बना भोजन करने से बचें।



सुबह नाश्ता करके ही बाहर निकलें, नियमित अंतराल पर लेते रहे।











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page