पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर दहेज लोभी ससुरालियों ने गर्भवती महिला को पीट-पीटकर घर से निकाल दिया

पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर दहेज लोभी ससुरालियों ने गर्भवती महिला को पीट-पीटकर घर से निकाल दिया

गाजियाबाद

दहेज में क्रेटा कार और पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर दहेज लोभी ससुरालियों ने गर्भवती महिला को पीट-पीटकर घर से निकाल दिया। उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र की गोविंदपुरी स्थित सुचेतापुरी कालोनी की अन्नू गुप्ता की शादी फरवरी 2021 को मुजफ्फरनगर जिले के खतौली में विशाल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। मायके से क्रेटा कार व पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन हर बार वे मना कर देती थी। इसको लेकर आए दिन प्रताड़ित किया जाता था। लेकिन घर बना रहे इसलिए वे सब चुपचाप सहती रही।

मामले पर पंचायत होने पर नहीं निकला निष्कर्ष

कुछ महीने बाद वे गर्भवती हो गई। उन्हें यकीन था कि अब ससुराल के लोग दहेज की मांग नहीं करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आरोपितों का उत्पीड़न जारी रहा। कुछ समय पहले आरोपितों ने उन्हें घर से निकाल दिया। चेतावनी दी कि दहेज लाने के बाद ही घर में आना। इसको लेकर पंचायत भी हुई। लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला।

बेटे को जन्म देने के बाद भी नहीं माने ससुराली

अन्नु ने कुछ दिन पहले ही बेटे को भी जन्म दिया। लेकिन तब भी ससुराल के लोग नहीं आए। परेशान आकर अन्नु ने थाने में शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया। एसीपी ने बताया कि पति विशाल अग्रवाल, सास अलका, देवर अंकित और ननद रिशु के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच चल रही है। जिसकी भूमिका सामने आएगी, उसकी गिरफ्तारी होगी।

 

 

Exit mobile version