महिला ने युवक पर प्रेमजाल में फंसाकर व धर्म छिपाकर लगाया शादी व मारपीट का आरोप

हापुड़ ।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के मोहल्ला निवासी एक युवती ने एक युवक पर धर्म छिपाकर शादी कर यौन शोषण का आरोप लगाया है।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने अपने एक तथाकथित पत्रकार साथी के साथ उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया और अब घर से निकाल दिया है। पीड़िता ने दोनों पर हजारों रुपये की रकम भी एठने का आरोप
लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित युवती ने बताया कि वह कपड़े बेचकर अपना परिवार का पालन पोषण करती है। उसकी मुलाकात एउक युवक से हुई। युवक ने उसको धर्म छिपाकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। वहां आरोपी ने उसके साथ शादी का झूठा नाटक करते हुए शारीरिक संबंध बना लिए और रकम हड़प ली।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र विष्ट ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी।












