fbpx
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

बिना तलाक दूसरी शादी करने व देवरों पर रेप के प्रयास का लगाया आरोप

बिना तलाक दूसरी शादी करने व देवरों पर रेप के प्रयास का लगाया आरोप

हापुड़। ‌ महिला ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने, ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीडन और देवरों पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए बहादुरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि जनवरी 2016 में उसकी शादी जनपद बुलंदशहर के स्थाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग करना शुरू कर दिया। जिसे पूरा न करा पाने पर आरोपी अक्सर उसका उत्पीडन करने लगे। महिला का कहना है कि 29 मई 2019 को वह घर पर अकेली थी, इसी बीच छोटे देवर ने कमरे में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकत की। जिसकी शिकायत करने पर आरोपियों ने पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह अपने मायके लौट आई। दो नवंबर 2019 को वह अपने मायके में अकेली थी, तभी उसका दूसरा देवर मायके पहुंचा। महिला का आरोप है कि देवर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर पड़ोस के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इस संबंध में उसने सीओ को शिकायती पत्र भी दिया था। जिसके बाद प्रबुद्ध लोगों के समझाने पर आरोपी उसे ससुराल ले गए। लेकिन आरोपियों के व्यवहार में कोई अंतर नहीं आया। जिन्होंने दोबारा उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि नौ जून को ससुराल पक्ष के लोगों ने बिना तलाक ही उसके पति की दूसरी शादी कर दी है। सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि महिला की तहरीर पर उसके पति, ससुर, सास, देवरों और ननद के खिलाफ दहेज प्रताडना समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page