ATMS College of Education Menmoms
News

अस्पताल से गायब हुई पत्नी, पति ने लगाई बरामद करने की गुहार

अस्पताल से गायब हुई पत्नी, पति ने लगाई बरामद करने की गुहार

हापुड़ । थाना हापुड़ क्षेत्र के एक नर्सिंग होम में मां की देखभाल के लिए आई पत्नी अचानक गायब हो गई। पीड़ित पति ने पुलिस से पत्नी को बरामद करने की मांग की है।

बुलंदशहर जनपद के एक गांव निवासी युवक ने मां की तबीयत खराब होने पर उन्हें नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। मां की देखरेख के लिए पत्नी को छोड़ा था। लेकिन पत्नी एक रात रुकने के बाद सुबह अचानक गायब हो गई। पीड़ित पति ने पत्नि की बरामदगी के लिए एसपी से गुहार लगाई है।

पीड़ित व्यक्ति ने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी मां की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। जिन्हें उसने शहर के मधु नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। मां की देखरेख के लिए उसने अपनी पत्नी को साथ छोड़ा था। लेकिन एक रात रुकने के बाद 13 अप्रैल की सुबह उसकी पत्नी अस्पताल से बिना किसी को कुछ बताए अचानक गायब हो गई। पत्नी को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page