ATMS College of Education Menmoms
News

एकलव्य सिंह सहारा युवा सम्मान रत्न से दिल्ली में हुए सम्मानित

एकलव्य सिंह सहारा युवा सम्मान रत्न से दिल्ली में हुए सम्मानित

हापुड़ । स्वामी विवेकानन्द एवं भारतीय दर्शन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के युवाओं की आवाज को बुलंद करने के विषय में राजनीति की पाठशाला संस्था द्वारा युवा सम्मान रत्न से एकलव्य सिंह सहारा को दिल्ली में सम्मानित किया गया।

भाकियू के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा को दिल्ली स्थित कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में स्वामी विवेकानन्द एवं भारतीय दर्शन कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के युवाओं की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर बुलंद करने के विषय में राजनीति की पाठशाला
संस्था द्वारा युवा सम्मान रत्न के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एकलव्य ने स्वामी विवेकानंद के नारे के साथ कहा, उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक आप अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर लेते। कार्यक्रम आयोजक अजय पांडे, राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदनी वर्मा, राष्ट्रीय कवि शैलजा, एडवोकेट राजेंद्र सिंह, दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अनिल गुप्ता, रमेश पहलवान, सेवानिवृत्त आईपीएस अजय कुमार, होली चाइल्ड स्कूल फरीदाबाद के सीओ पंचम भाटिया, शगुन चौधरी, गोलू बिगास आदि मौजूद रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page