ATMS College of Education Menmoms
News

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन के लिए हापुड़ के कांग्रेस जन पहुंचे कांग्रेस मुख्यालय किए दी श्रद्धांजलि.

 

*पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन के लिए हापुड़ के कांग्रेस जन पहुंचे कांग्रेस मुख्यालय किए दी श्रद्धांजलि*

*डॉक्टर मनमोहन सिंह का नाम सदैव इतिहास के पन्नों में दर्ज किया जाएगा – कांग्रेस.*

*हापुड़।* पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन के लिए आज शनिवार को हापुड़ के कांग्रेस दिल्ली 24 अकबर रोड कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचे। पूर्व विधायक गजराज सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल, वरिष्ठ कांग्रेसी/पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा, पूर्व प्रदेश महासचिव डॉक्टर शोएब, शहर कांग्रेस महासचिव/मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, शहर महासचिव भरतलाल शर्मा सहित कई कांग्रेस जनों ने अपने नेता और पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को उनके निधन पर अपनी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह अपनी कुशल प्रतिभा और सादगी के रूप में देश भर में जाने जाते हैं। डॉक्टर साहब का जाना कांग्रेस पार्टी के लिए अपूर्णीय शती हैं। उनके निधन से देश भर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गहरा आघात लगा है। पूर्व विधायक सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के जीवन को याद करते हुए कहा हैं कि डॉक्टर मनमोहन सिंह जी की गिनती देश के मशहूर अर्थशास्त्रियों में की जाती हैं। उन्होंने कहा हैं कि जब देश भयंकर आर्थिक मंदी की मार झेल रहा था तो डॉक्टर मनमोहन सिंह जी ने अपनी कुशल प्रतिभा और सूझबूझ से ही देश को वैश्विक आर्थिक मंदी से बाहर निकालने का काम किया। देश की जनता को आधार कार्ड, मनरेगा जैसी क्रांतिकारी योजनाओं से जोड़ने का काम भी डॉक्टर मनमोहन सिंह जी ने ही किया था। 2005 में RTI का कानून बनाकर देश की आम जनता को सरकार से अपने हर सवाल के जवाब पाने का अधिकार भी डॉक्टर मनमोहन सिंह जी ने ही दिया था। वरिष्ठ कांग्रेसी और पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा ने कहा है कि मनमोहन सिंह जी का जाना भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व भर के लिए भी अपूर्णीय शती हैं। जिनकी कमी भविष्य में कभी पूरी नहीं की जा सकती।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page