M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

महिलाओं व छात्राओं को आत्म निर्भर बनाने को किया जागरूकचौ, पाल लगाकर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

महिलाओं व छात्राओं को आत्म निर्भर बनाने को किया जागरूकचौ, पाल लगाकर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

-महिला पुलिस कर्मियों ने आत्मरक्षा हेतु जरूरी टिप्स भी दिये

,हापुड़ ।

जनपद में महिलाओं,बच्चियों व छात्राओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-05 में पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेजय सिंह के निर्देश पर महिला पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं व छात्राओं को चौपाल लगाकर महिलाओं,छात्राओं व बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने, सशक्तिकरण,साइबर क्राइम व विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।

           आपको बता दें मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने जनपद में गांवों,गली मोहल्लों व सार्वजनिक स्थलों पर चौपाल लगाकर महिलाओं,छात्राओं व युवतियों को महिला सशक्तिरण,नारी सम्मान,स्वालंबन व साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने का कार्य किया। साथ ही पंपलेट भी वितरित किये जा रहे है।



   महिला पुलिसकर्मियों ने चौपाल में बताया कि कहीं आते-जाते यदि रास्ते में अथवा कार्य स्थल या फिर घर के आसपास कहीं कोई मनचला आपको परेशान करे तो घबराएं नहीं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए टोल फ्री नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दें। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचेंगे। शिकायत करने वालों का नाम-पता गोपनीय रखा जाएगा।



         उन्होंने वीमेन पावर लाइन-1090,महिला हेल्पलाइन नंबर-181,चिकित्सीय सहायता हेतु-108 पुलिस कंट्रोल नंबर-112,चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही संकट के समय हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करने की अपील की। इसके अलावा आत्मरक्षा सम्बंधी टिप्स,गुड़ टच,बैड टच व सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page