ATMS College of Education Menmoms
News

कलियुगी दादा से रेप के बाद गर्भवती हुई नाबालिग पोती ने दिया बच्चीं को जन्म

कलियुगी दादा से रेप के बाद गर्भवती हुई नाबालिग पोती ने दिया बच्चीं को जन्म

हापुड़। हापुड़ निवासी एक नाबालिग से उसके दादा द्वारा रेप के बाद गर्भवती होने पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद मेरठ में नाबालिग की डिलीवरी करवाई गई, जहां उसने बच्ची को जन्म दिया।

जानकारी के अनुसार हापुड़ निवासी एक व्यक्ति की मौत के बाद उसकी बेटी को मृतक के फूफा यानी बच्चीं के दादा को देखभाल के लिए दे दिया गया था, परन्तु इस दौरान दादी की मौत हो गई थी। इस दौरान दादा अपनी पोती से ग़लत काम करने लगा। जिस कारण उसके पेट में दर्द रहने लगा, तो दादा बिटिया के ताऊ के घर उसको लेकर आया और बोला कि यह पेट में दर्द बताती है
जिसको छोड़कर चला गया। बेटी को लेकर ताई डॉक्टर के पहुंची तो वह प्रेगनेंट थी। प्रेगनेंट होने की जानकारी पर ताई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद बाल कल्याण समिति के पत्र पर चिकित्सकों के पैनल ने पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण किया। जिसमें सात माह का गर्भ होने के कारण मामला क्रिटिकलं बताया गया था। डिलेवरी को लेकर भी दिक्कत हो सकती थी।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी दादा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सात माह का गर्भ होने पर हाईकोर्ट ने बच्चीं की सुरक्षित डिलीवरी व उसके खर्च के लिए सरकार को निर्देश दिए थे।

सीएमओ डॉ सुनील त्यागी ने बताया कि मंगलवार को किशोरी ने एक बेटी को जन्म दिया था। जच्चा-बच्चा दोनों सकुशल हैं।

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अभिषेक त्यागी ने बताया कि जन्म के बाद बच्चे को गोद लेने वाली एजेंसी को बच्चा दिए जाने का आदेश कर दिया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page