ATMS College of Education Menmoms
News

मां के साथ शौच करने गया तीन साल का बच्चा खुलें नालें में गिरकर बहा, रेस्क्यू जारी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ बच्चा

हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में देर रात हुई बरसात के चलते अपनी मां कै साथ शौच के लिए गया तीन साल का मासूम बच्चा खुलें नालें में पैर फिसलकर गिर गया और तेज बहाव के कारण नालें में बह गया। जिस ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया हैं, परन्तु बच्चे का अब तक पता नहीं चल सका है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार गढ़ के मोहल्ला राजीव नगर निवासी संजय अपने परिवार के साथ रहता हैं। देर शाम राजीव का बेटा शिवा अपनी मां के साथ शौच के लिए गया था। तेज बरसात के कारण स्कूल के सामने खुलें नालें में लबालब पानी भरा होने के कारण बच्चे का पैर फिसर गया और वह नालें में गिर गया। जिसका एक स्कूल में सीसीटीवी कैमरे में बच्चे के बहता हुआ दिखाई दिया।

पीड़ित पिता ने बताया कि काफी तलाश करने के बाद भी बच्चे का पता नही चल सका।जिसके बाद गोताखोरों द्वारा बच्चे की तलाश पूरी रात की गई। लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन व नगर पालिका के अधिकारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बच्चे की तलाश में जुट गए, लेकिन अभी तक बच्चे का पता नहीं चल सका है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page