ATMS College of Education Menmoms
News

भाजपा अरूण गोविल की जीत सुनिश्चित करनें में जुटा व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान,सदर विधायक को सौंपें तीन हजार पोस्टर

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)‌।

व्यापारी सुरक्षा फॉर्म संस्थान ने
हापुड़ मेरठ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरूण गोविल की जीत सुनिश्चित करनें के लिए तीन हजार  पोस्टर छपवाकर सदर विधायक विजयपाल आढ़ती को सौंपते हुए अपना समर्थन दिया।

फोरम के जिलाध्यक्ष अरूण अग्रवाल चीनी वालें व नगराध्यक्ष सचिन जिंदल सर्राफ ने कहा कि
उत्तर प्रदेश में गुंडा मुक्त, दंगा मुक्त, सुशासन में सभी के लिए समान लाभकारी योजनाएं, चौड़ी सड़कें, एक्सप्रेस हाईवे, बड़ी संख्या में मेडिकल कॉलेज, अस्पताल, यूनिवर्सिटी, मेट्रो विस्तार, स्मार्ट सिटी, प्रत्येक जनपद में ओडीओपी के माध्यम से स्थानीय उद्योग एवं व्यापार का विकास, 40 लाख करोड़ रुपए के पूंजी निवेश अनुबंध, विश्वस्तरीय पर्यटन एवं आस्था के केंद्र, अयोध्या में 500 वर्ष बाद भव्य राम जन्म मंदिर निर्माण, काशी कोरिडोर, प्रयाग राज एवं मथुरा सहित सभी तीर्थों का अद्वितीय विकास का संकल्प, गांव गरीब किसान युवा एवं मातृशक्ति सहित सभी के हित में निरंतर लाभकारी योजनाएं, विश्व के नक्शे पर उत्तर प्रदेश उभर रहा है।

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि दुनिया में भारत का नाम रोशन करने व विकास के लिए मोदी सरकार को एक बार पुनः बनवाएं।

सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी अरूण गोविल को रिकॉर्ड तोड़ वोटों से जीताकर संसद में भेजे।

इस मौकें पर व्यापारियों ने भाजपा प्रत्याशी अरूण गोविल के प्रचार के लिए तीन हजार पोस्टर विधायक विजयपाल आढ़ती को सौंपें।

इस मौकें पर जिलाध्यक्ष अरुण गर्ग ,जिला महामंत्री दीपक गोयल, पंकज वृंदा,विमेश गोयल, विवेक गर्ग, नगराध्यक्ष सचिन जिंदल, नगर महामंत्री विपिन सिंघल आदि मौजूद रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page