M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

देश व जनता की आवाज- फिर एक बार मोदी सरकार,400 पार मोदी सरकार, पिलखुवा के हेडलूम कारीगरों ने लोहा मनवाया – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

हापुड़।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि जनपद हापुड़ के धौलाना की भूमि क्रांतिकारियों की भूमि है,जिस पर वह नमन करनें आए हैं। पिलखुवा के हेडलूम कारीगरों नै अपना लोहा मनवाया है।

मुख्यमंत्री यहां भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के समर्थन में पिलखुवा में रामलीला मैदान में चुनावी रैली को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 500 वर्ष बाद रामलला को अपनी जन्मभूमि पर जन्मदिन मनाने का अवसर मिला। भगवान सूर्य की किरणों से तिलक होते सूर्यवंशी राम के अभिषेक को आपने देखा होगा। संपूर्ण सनातन उस आभा को देख आलोकित हो रहा था।

उन्होंने कहा कि आस्था, सुरक्षा और समृद्धि के लिए भाजपा आवश्यक है। सपा-बसपा व कांग्रेस के लोग कर्फ्यू वाले हैं। इनके राज में महीनों कर्फ्यू लगा रहता था पर आज प्रदेश में कर्फ्यू नहीं है। दंगा कराकर यह लोग प्रदेश को अस्त-व्यस्त करते थे। यह दंगा पॉलिसी चलाते थे, हम विकास की पॉलिसी चलाते हैं। हमारी सरकार में सामान्य प्रदेशवासियों को ‘राम-राम’ और माफिया-अपराधियों के लिए ‘राम नाम सत्य’ की यात्रा के रास्ते खुले रहेंगे।



योगी ने कहा कि आज हम सभी नए भारत में हैं। 2014 के चुनाव के साक्षी लोग जानते हैं कि उस समय कैसा भारत था। वे वर्तमान पीढ़ी और नवोदित मतदाताओं को बताएं कि उसके पहले लोगों में आक्रोश, अविश्वास था। देश में आतंकवाद, नक्सलवाद, अलगाववाद सिर चढ़कर बोल रहा था। देश की सभी संस्थाओं में भ्रष्टाचार चरम पर था। युवा निराश और किसान आत्महत्या कर रहा था।



योगी ने कहा कि दस वर्ष में हमने बदलते भारत को देखा है। नक्सलवाद और आतंकवाद आदि समस्याओं का समाधान हुआ है। कांग्रेस ने समस्या दी। जम्मू समेत पूरे देश को आतंकवाद की चपेट में ला दिया। रोज विस्फोट होते थे, निर्दोष लोग मरते थे। परिवार तबाह हो जाते थे, लेकिन कांग्रेस के लोग तमाशबीन बने रहते थे। एक बार भी यह लोग आतंकवाद के खिलाफ बोलने को तैयार नहीं थे पर आज धारा-370 समाप्त हो गई।



सीएम योगी ने विकास योजनाओं को भी गिनाया। बोले कि उप्र में कोई बीमार हो गया। उसके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है। सांसद-विधायक व पीड़ित ने पत्र लिख दिया तो सीधे अकाउंट में पैसा भेज दिया जाता है। बीमारी के कारण परिवार पर कोई आर्थिक बोझ न आए, सरकार इसका दायित्व और उपचार का खर्च वहन करने की जिम्मेदारी लेती है। सीएम ने कहा कि नोएडा, ग्रेनो व यमुना अथॉरिटी में बिल्डर-बायर्स की समस्याओं का निदान कराकर वर्षों से लंबित मामले समाप्त कराते हुए बायर्स को हक दिया जा रहा है।



,सीएम ने कहा कि पहले देश हित नहीं, बल्कि परिवार के बारे में सोचने वाले लोग थे। यह चुनाव स्वार्थ के परिवार बनाम मोदी के परिवार (140 करोड़ का भारत) के बीच है। सपा-बसपा और कांग्रेस के लोग अपने परिवार के बाहर सोच भी नहीं सकते। अब सुरक्षा-निवेश का बेहतर माहौल है।









Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page