ATMS College of Education Menmoms
News

भाजपा किसानों की हितैषी,चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर अन्नदाता का सम्मान किया, अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की स्थापना, व्यापारी, महिला भाजपा सरकार में सुरक्षित हैं – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

हापुड़। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है। भाजपा ने ही चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर अन्नदाता का सम्मान करने का काम किया है।केवल भाजपा राज में ही राममंदिर की स्थापना सम्भव हुई। अपराधियों में खौफ है। यूपी में व्यापारी, महिला, बेटियां सुरक्षित हैं।

मुख्यमंत्री योगी यहां सिम्भावली में सिखैड़ा में गढ़ अमरोहा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के समर्थन में सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि 2014 के पहले भारत के बारे में दुनिया के लोग हंसते थे। अब हर क्षेत्र में भारत की तारीफ कर रहे हैं। मोदी के नेतृत्व और प्रबंधन का लोहा कोरोना कल में भी दुनिया ने देखा है।

सीएम ने कहा कि पुलवामा अटैक के वक्त नरेंद्र मोदी ने कहा था कि सपूतों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा जो कि एयर स्ट्राइक करके दिखा दिया। आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था भारत है। यहां चार लाख गरीबों को आवास दिया गया। ढाई लाख गरीबों को बिजली कनेक्शन दिए गए। यह सब मोदी के नेतृत्व में ही हो पाया।

उन्होंने कहा कि समय पर हो रहा गन्ना भुगतान
पहले किसान गन्ना दे देता था लेकिन भुगतान नहीं हो पता था। किसान सूदखोरों से पैसा लेता था। आज समय से भुगतान हो रहा है, जो चीनी मिल देरी कर रही हैं उनके पेच कसे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा यदि प्रदेश में सुरक्षा का माहौल चाहिए, दंगे नहीं चाहिए, तो भाजपा का साथ आपको पकड़े रखना होगा।

उन्होंने कहा पीएम मोदी ने विकसित भारत का सपना पूरा करने का संकल्प लिया है। यह तभी पूरा होगा जब उत्तर प्रदेश 80 मोतियों की जीत का हार मोदी जी के गले में डालेगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page