ATMS College of Education Menmoms
News

दबंग युवकों पर छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट का आरोप

-पुलिस मामले की जांच में जुटी

हापुड़

हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में दबंग युवकों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की विरोध पर महिला के देवर की बेरहमी से पिटाई भी की गई। शिकायत करने पर दबंगो ने जान से मारने की धमकी भी दे डाली। मामला 26 मार्च यानि मंगलवार का बताया जा रहा है। पीड़िता के अनुसार कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया गया है कि उसके पड़ोस में रहने वाले आशिक, शोएब, जीसान व सुहैल नाम के युवकों ने उसके देवर से पैसों के लेनदेन को लेकर मारपीट कर दी। जिसके शिकायत 26 मार्च को हापुड़ कोतवाली में की गई थी। उस दिन पुलिसकर्मियों की होली के चलते हमारी शिकायत पर सुनवाई नही हो पाई। जिसके बाद दबंगो ने रास्ते आते वक्त मेरे साथ छेड़छाड़ की विरोध पर मेरे देवर के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। बचाव को आये मेरे पति के साथ भी मारपीट की गई। मारपीट में घायल देवर की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है। वहीं महिला का कहना है कि आरोपी युवक शुऐब महिलाओं को देख अश्लील हरकत करता है। जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त करवाई की मांग की है। वही पुलिस ने वीडियो को पुरानी बताते हुए मामले की जाँच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page