ATMS College of Education Menmoms
AstrologyHapurHealthLife StyleNewsUttar Pradesh

सर्दियों में विटामिन-डी की कमी दूर करेगा मशरूम, इन तरीकों से करें डाइट में शामिल

सर्दियों में विटामिन-डी की कमी दूर करेगा मशरूम, इन तरीकों से करें डाइट में शामिल

लाइफस्टाइल 

मशरूम खाने के कई फायदे होते हैं। इसमें विटामिन-डी पाया जाता है, जिस कारण से इसे सर्दियों में खाना और अधिक फायदेमंद होता है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने, वजन कम करने, ब्लड प्रेशर मेंटेन करने और पाचन और दिल के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसलिए आप इसकी कुछ डिशेज बनाकर खा सकते हैं, जो आपकी सहेत के लिए फायदेमंद भी रहेंगी और काफी स्वादिष्ट भी होती हैं। आइए जानते हैं, मशरूम की कुछ खास डिशेज बनाने की रेसिपी।

मशरूम का सूप पीने में बेहद स्वादिष्ट होता है और सर्दियों में इसे गर्मा-गर्म पीना और मजेदार होता है। आप इसे आसानी से आधे घंटे के भीतर बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक बड़े सॉस पैन में मक्खन गरम करें और प्याज और लहसुन को नरम होने तक लगभग 8-10 मिनट तक पकाएं। इसके बाद इसमें मशरूम डालें और नरम होने तक तेज आंच पर 3 मिनट तक पकाएं। फिर इसमें चिकन स्टॉक डालें और उबालें। इसके बाद इसमें तेज पत्ता डालें और 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। इसके बाद इसमें से तेज पत्ता निकाल दें, सूप को गैस को उतारकर, ब्लेंडर की मदद से ब्लेंड करें। इसके बाद इसमें क्रीम डालकर, थोड़ी देर के लिए फिर से गर्म करें। इसके बाद इस पर थोड़ी सी पार्सली और हर्ब्स डालें और गर्मा-गर्म सूप परोसें।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page