M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingNewsUttar Pradesh

bihar: पति के साथ हनीमून मनाने गई महिला ट्रेन के AC कोच से लापता, मोबाइल भी स्विच ऑफ, सर्च ऑपरेशन में जुटी पुलिस

बिहार: पति के साथ हनीमून मनाने गई महिला ट्रेन के AC कोच से लापता, मोबाइल भी स्विच ऑफ, सर्च ऑपरेशन में जुटी पुलिस

किशनगंज रेल थाने में घटना की शिकायत दर्ज की गई है, जिसके मुताबिक, एक महिला अपने पति के साथ हनीमून के लिए निकली थी और वह ट्रेन से लापता हो गई।

Bihar Woman- India TV Hindi

किशनगंज: पति के साथ हनीमून मनाने गई एक महिला के ट्रेन से लापता हो जाने से हड़कंप मच गया है। पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है। महिला का मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा है। पति ने काफी खोजबीन के बाद किशनगंज रेल थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई है। रेलवे पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस महिला के मोबाइल का सीडीआर और मोबाइल लोकेशन निकाल कर जांच में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, कुढ़नी मुजफ्फरपुर निवासी पीड़ित पति प्रिंस कुमार मिठानपुर बिजली विभाग मे जेई के असिस्टेंट के पद पर काम करते हैं। इसी साल 22 फरवरी को उनकी मधुबनी राजनगर निवासी महेश कुमार की पुत्री काजल कुमारी के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद 27 जुलाई को दोनों हनीमून मनाने के लिए दार्जिलिंग और सिक्किम जा रहे थे।

ये कपल मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से न्यू दिल्ली एनजेपी एक्सप्रेस ट्रेन (12524) के एसी कोच कोच बी-4 की सीट संख्या 43 व 45 पर सफर कर रहा था। लेकिन 28 जुलाई की सुबह किशनगंज रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पति को अपनी पत्नी काजल कुमारी गायब मिली। पत्नी का मोबाइल भी स्विच ऑफ था।

पति प्रिंस कुमार ने अपने परिजन और ससुराल वालों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन और ससुराल वाले भी किशनगंज पहुंच गए और काजल की तलाश में जुट गए। रेल थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रेम प्रसंग की घटना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। प्रारंभिक जांच में महिला के मोबाइल की लास्ट लोकेशन रोसरा स्टेशन पाई गई है। पुलिस किशनगंज और कटिहार सहित अन्य स्टेशनों का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page