M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingNewsUttar Pradesh

शादी के ही अगले दिन बदमाशों ने की दूल्हे की हत्या

शादी के ही अगले दिन बदमाशों ने की दूल्हे की हत्या नहर में फेंका शव, जानिए क्या है मामला

बिहार के गया जिले के गुरुआ थाना अंतर्गत लकडाही गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शादी के एक दिन बाद ही दुल्हन का सुहाग उजड़ गया। धारदार हथियार से बदमाशों ने दूल्हे को मौत के घाट उतार दिया।

क्या है मामला
जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात बदमाशों ने 30 साल के अशोक कुमार की धारदार हथियार से हत्या कर दी और शव को घर के तीन किलोमीटर दूर गुलनी नहर के समीप फेंक दिया। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या को लेकर परिजन और गांव में कई तरह की चर्चा हो रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या कहता है परिवार?
परिजन का कहना है कि 29 मई को लकड़ाही गांव निवासी सुखदेव यादव के बड़े बेटे अशोक कुमार की बारात औरंगाबाद गई थी। शादी के बाद 30 मई को वह दुल्हन को लेकर दूल्हा घर लौटा था। घर में खुशी का माहौल था। नई दुल्हन का सभी स्वागत कर रहे थे। सगे-संबंधियों से घर भरा पड़ा था। हर ओर खुशी का माहौल था।

परिवार में कोहराम मच गया



बृहस्पतिवार एक जून को परिजन को अशोक कुमार का शव मिलने की सूचना। सूचना मिलते ही दुल्हन समेत घर में सदस्यों में कोहराम मच गया। हंसी खुशी का माहौल गम में बदल गया। परिजन विलाप करने लगे। गांव के लोग मौके पर पहुंच कर परिजन को सांत्वना दे रहे थे।



परिजन मौके पर पहुंचे
शव पड़े होने की सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण आनन फानन मं मौके पर पहुंचे। अशोक का शव देख उनके होश उड़ गए। एक दिन पहले जहां अशोक की शादी को लेकर खुशियां थी, वहीं आज उसका शव पड़ा मिला। घटना के पीछे कारण क्या है या अभी स्पष्ट नहीं है।



पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
इस वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख पुलिस मामले की जांच कर रही है।











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page