M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

Hapur News : हापुड़ की नई सरकार ने ली शपथ

Hapur News : हापुड़ की नई सरकार ने ली शपथ : समान रूप से बिना किसी भेदभाव के होगा शहर का चहुंमुखी विकास -नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष पुष्पा

हापुड़। हापुड़ की शुक्रवार को नई
सरकार बन गई। बसपा की पुष्पा देवी ने पालिकाध्यक्ष व सभासदों को एसडीएम सदर सुनीत सिंह ने शपथ दिलाई।

एसडीएम सुनीता सिंह ने पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी व सभासदों को बारी बारी से शपथ दिलाई गई।

नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी ने कहा कि शहर का चहुंमुखी विकास कराया जाएगा। पूरा प्रयास किया जाएगा कि शहर में बेहतर से बेहतर विकास कार्य हो सके। सभी को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। चुनाव के दौरान जो वायदे किए गए थे, उन्हें पूरा किया जाएगा।

शपथ ग्रहण समारोह में गढ़मुक्तेश्वर अमरोहा सांसद कुंवर दानिश अली, विधायक सदर विजयपाल आढ़ती, समेत बसपा के अनेक पदाधिकारी, सदस्य और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। शहर के लगभग सभी वार्डों से लोगों ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाग लिया।



गढ़मुक्तेश्वर में राकेश बजरंगी, बाबूगढ़ में सुधा ने ली अध्यक्ष पद की शपथ



जनपद की गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका में राकेश बजरंगी और बाबूगढ़ नगर पंचायत में सुधा ने अध्यक्ष पद की शपथ ली। इसके साथ साथ गढ़मुक्तेश्वर के 25 और बाबूगढ़ के दस सभासदों ने भी शपथ ली। गढ़मुक्तेश्वर में विधायक हरेंद्र सिंह तेवातिया समेत अनेक भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page