M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
AstrologyHapurUttar Pradesh

Aaj Ka Rashifal, 11 April 2023: वृषभ, तुला समेत इन 6 राशियों को आज मिल रहा है हनुमानजी की कृपा का लाभ

Aaj Ka Rashifal, 11 अप्रैल 2023: आज का राशिफल 11 अप्रैल दिन मंगलवार को चंद्रमा का संचार वृश्चिक उपरांत धनु राशि में हो रहा है। जबकि आज ज्येष्ठा उपरांत मूल नक्षत्र का प्रभाव दोपहर से बनेगा। ग्रह-नक्षत्रों के इस प्रभाव से मिथुन राशि वालों को किसी खास काम की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है और कन्या राशि वालों के घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। शुक्र ग्रह की वृषभ और तुला राशि के जातकों के लिए भी आज का दिन लाभकारी और सुखद रहेगा। देखिए आपके लिए आज का राशिफल क्या कह रहा है।

मेष – मेष राशि वालों को आज मंगल उत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी पेशा जातकों के पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का आपको ध्यान रखना होगा, इन्हें आपके सहयोग की जरूरत हो सकती है। तैलीय मसालेदार और बाहर के खान-पान से आज आपको परहेज रखना चाहिए। आज आपके राजनीतिक क्षेत्र में भी प्रगति होती दिख रही है। व्यापारियों की आज कोई खास डील फाइनल हो सकती है, जो उनके कारोबार के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगी।

वृषभ – वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापार के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। कार्यकाल में आपके लिए अनुकूल वातावरण बनेगा और इसमें आपके सहयोगी भी अपेक्षित सहयोग करेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो वह समाप्त होगा। आज आप अपने परिजनों के साथ किसी दिव्य स्थान की तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में आज कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। इसमें परिवार के सभी सदस्य बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

मिथुन – मिथुन राशि वालों का आज का दिन बहुत रचनात्मक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज उनका मनपसंद काम करने को मिलेगा, जिससे उनकी चमक साफ नजर आएगी। आज शाम तक आपको किसी खास काम की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। छात्रों को परीक्षा में बेहतरीन सफलता मिलेगी। आज आपको अपने आस-पड़ोस में वाद-विवाद की स्थिति से बचना होगा। परिवार के सभी सदस्य आपकी मदद करेंगे। आज आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ यात्राएं भी कर सकते हैं।

कर्क – कर्क राशि वाले आज जो भी काम करेंगे, उसका फल अच्छा मिलेगा। आपके अधूरे काम काफी समय से पड़े हुए हैं, आज उन्हें पूरा करने का समय आ गया है। ऑफिस में आज का माहौल आपके विचारों के अनुसार ही बनेगा, इसमें आपके साथी कर्मचारी भी हाथ बढ़ाएंगे। आज रात आप किसी धार्मिक आयोजन में भी जा सकते हैं। संतान पक्ष से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ की संभावना है।



सिंह – सिंह राशि वाले आज कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे, लेकिन फिर भी लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे। आज धर्म और अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ती हुई नजर आएगी। कार्यक्षेत्र में आज आपके वरिष्ठ आपके काम में बाधा डालने की कोशिश करेंगे लेकिन चिंता न करें, वे सफल नहीं होंगे, यदि आप कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।



कन्या –  राशि वालों का दिन आज अनुकूल रहेगा। वाणी की मधुरता के कारण आज आपको नौकरी व व्यवसाय में मान-सम्मान मिलेगा, जिससे आपके समर्थकों की संख्या में भी वृद्धि होगी। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। आज आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। आज आपको माता-पिता की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा।



तुला – तुला राशि वालों के आज कार्य व्यवहार से जुड़े कुछ मसले सुलझ सकते हैं। आप अपने व्यापार में कुछ नए प्रोजेक्ट पर नया काम शुरू कर सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में अच्छा खासा मुनाफा मिलेगा। किसी संपत्ति के खरीदने की इच्छा आज पूरी होगी। बच्चों की उन्नति देख मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। शाम तक सारे शत्रु शांत हो जाएंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं शॉपिंग या छोटी दूरी की यात्रा का प्लान कर सकते हैं।



वृश्चिक – वृश्चिक राशि वाले आज सुबह से भागदौड़ में लगे रहेंगे। आपके व्यवसाय में कोई नई योजना आएगी। व्यापार के लिए आज का दिन बहुत ही मजबूत रहेगा। पूरे दिन लाभ के अवसर आते रहेंगे, जिसमें आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। शाम को आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ पार्टी कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज धन लाभ होने की प्रबल उम्मीद है। विद्यार्थी आज अपनी परीक्षा को लेकर चिंतित हो सकते हैं। रोजगार से जुड़े जातकों को आज कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको ननिहाल पक्ष से सम्मान मिल रहा है।



धनु – धनु राशि वालों को आज परिवार के किसी सदस्य के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। व्यापार में आज आपको कोई सुनहरा मौका मिलेगा, लेकिन उसे पहचानना आपके हाथ में है। व्यापार के मामले में यदि आप थोड़ा जोखिम उठाते हैं तो उसमें कोई बड़ा मुनाफा होने की संभावना है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपको अपने पिता के समर्थन की आवश्यकता पड़ेगी।



मकर – मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सुनहरे अवसर लेकर आएगा। अगर आपने साझेदारी में व्यापार किया है तो आज उसका पूरा फायदा आपको मिलेगा। संतान से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। कई तरह के काम आपके हाथ में आने से आज फायदा भी कुछ ज्यादा ही होगा। आपके पुराने रुके हुए कार्यों को करने के लिए आपके पास समय उत्तम है। आज शाम के समय अपने पड़ोसी से विवाद न करें।



कुंभ –  राशि वालों को आज स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा क्योंकि मौसम का परिवर्तन आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है इसलिए सावधान रहें और खान-पान में लापरवाही न करें। आज जल्दबाजी में आपकी नौकरी और व्यापार में कोई गलती हो सकती है, इसलिए सोच समझकर ही सारे काम करें। संतान के भविष्य की चिंता आज समाप्त होगी। लव लाइफ में सुधार आएगा।

मीन – मीन राशि वालों को आज व्यापार में वह सब कुछ मिल सकता है, जिसकी आपको अब तक कमी रही है। व्यापार में आज यदि कोई जोखिम उठाना पड़े तो लें, परिणाम आपके लिए लाभदायक रहेगा, लेकिन अपने मधुर व्यवहार से उन्हें सुधारना होगा, अन्यथा आपके संबंधों में कड़वाहट आएगी। यदि आप किसी संपत्ति में निवेश करना चाहते हैं, तो आज उसके लिए बहुत सोच समझकर फैसला लेना होगा। आज छात्रों को अपने शिक्षकों से उनकी कुछ समस्याओं का समाधान मिलेगा।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page