ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsPilkhuwaUttar Pradesh

निर्माण को लेकर गर्भवती महिला को पीटने का आरोप, दंपत्ति सहित तीन पर एफआईआर

हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र में निर्माण को लेकर गर्भवती महिला को पीटने का आरोप लगाते हुए दंपत्ति सहित तीन पर एफआईआर दर्ज की गई है।

पिलखुवा के क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी कमलेश देवी ने थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके मकान का विवद न्यायालय के आदेश पर देवर से फैसला हुआ है। जिसके बाद वह अपने हिस्सा में निर्माण करा रही है। गत 7 अप्रैल को उसके देवर ने महिला के साथ मारपीट की, जिसकी उसने पुलिस कंट्रोल रूप पर सुचना दी। पुलिस आरोपी का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया। शाम को आरोपी एसडीएम कोर्ट से जमानत पाकर घर पहुंचा। आरोप है कि इसी बात को लेकर दंपत्ति और उसके बेटा ने पीड़िता के घर में घुसकर उसकी गर्भवती महिला के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने महिला के पेट में भी लात मारी।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि महिला की. तहरीर पर उसके देकर चरन सिंह, उसकी पत्नी गीता देवी और पुत्र विक्रांत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page